कोरोना को जानिए
हम सबके दिमाग में जरूर आता है। आखिर कोरोना है क्या और इससे बचा कैसे जाये, इस टॉपिक पैर आपको काफी अलग अलग तरह के देसी नुस्खे या और भी काफी तरह की चीज़ें करने को बोला जाता होगा तो आइये आज हम इसके बारे में कुछ ऐसा पता करें जो सही मायने में उपयोगी हो। नौकरी के लीये बहार जाना मजबूरी है, आज नहीं तो कल काम पर जाना ही होगा ऐसे में इस महामारी के बारे में जानना बहुत जरुरी हैं जिससे हम अपने बचाव के लिए कदम उठा सकें।
- कोरोनोवायरस क्या है?
कोरोनावायरस एक संक्रामक रोग है, जो इंसानों और जानवरों में हो सकता है। इसका संबंध विषाणुओं के एक ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। विस्तार से इसके बारे में जानने के लिए (यहाँ क्लिक करें)।
- COVID-19 क्या है?
COVID-19 कोरोनावायरस का आधिकारिक नाम है। यह नाम विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दिया है। इसका पता २०१९ में लगा उससे पहले इसके और प्रकार थे जैसे COVID-2 (विस्तार में जानने के लिए यहाँ क्लिक करे)
- COVID-19 के लक्षण क्या हैं?
COVID-19 के सबसे आम लक्षण बुखार, थकान और सूखी खांसी हैं। कुछ रोगियों में नाक बहना, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। इसके लक्षण २ दिन से लेके १४ दिन तक कभी भी दिख सकते हैं या उससे भी कुछ अधिक समय तक। (अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें)
- COVID-19 के फैलने के मुख्य कारन क्या हैं ?
COVID-19 एक पीड़ित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। अगर कोई CORONA VIRUS पीड़ित व्यक्ति खांसता है या सांस छोड़ता है तो उसके नाक या मुंह से निकली छोटी बूंदें आसपास की वस्तुओं और सतहों पर गिरती हैं। जब लोग इन वस्तुओं या सतहों को छूते हैं और उसके बाद अपने आंख, नाक या मुंह को छू लेते हैं तो यह सक्रमण उनमें भी फैल जाता है। दिनचर्या के कामों के तरीके में कुछ छोटे बदलाव करके इन कारणों से बचाव किया जा सकता है। (बचाव के तरिके जानने के लिए यहाँ क्लिक करें)
- CORONA होने की कितनी संभावना है?
यह निर्भर करता है कि आप कहां हैं, एवं आपकी दिनचर्या क्या है और विशेष रूप से उस जगह के आस-पास जहां COVID-19 का प्रकोप हो। अधिकांश स्थानों के अधिकांश लोगों के लिए COVID-19 की चपेट में आने का जोखिम अभी भी कम है। इसलिए बेहतर है कि बेवजह कहीं भी आने-जाने से बचें और खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में तो न ही जाएं। कुछ ऐसी छोटी मगर विशेष बातें हैं जिनका हमको अवशय ध्यान रखना जरुरी है। (जानने के लिए क्लिक करें )
- क्या मुझे CORONA के बारे में चिंता करनी चाहिए?
CORONA कितना घातक हो सकता है ये आज के समय में किसी से नहीं छुपा है। ऐसे में समझना जरुरी है कि इस COVID-19 संक्रमण के कारण बीमारी आम तौर पर हल्की होती है, खासकर बच्चों और वयस्कों के लिए, मगर यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। हर पांच में से एक व्यक्ति जो इसकी चपेट में आता है, उसे अस्पताल में देखभाल की आवश्यकता होती है। और इस महामारी से पूरे विश्व में कितना गंभीर असर पड़ा है ये आप जानते हैं। ऐसे में CORONA सही मायनो में चिंता का विषय है।
- क्या एंटीबायोटिक्स COVID-19 का इलाज करने में कारगर हैं?
जैसे जैसे महामारी फैलती है वैसे वैसे ही अफवाह भी, अभी तक किसी भी संस्था ने औपचारिक तौर पर CORONA की किसी भी एन्टिबायोटिक्स या कोई भी अन्य दवाई की घोषणा नहीं करी है। जब भी आपको कोई लक्षण दिखें तो तुरंत किसी सर्टिफाइड डॉक्टर की ही सलाह लेंवे न कि सोशल मीडिया के माध्यम से उपचार के तरीके ढूंढें। सोशल मीडिया पर आपको बचाव के उपाय अवशय मिल सकते हैं मगर उपचार के लिए केवल चिकित्सक की ही सलाह लेंवे।
एंटीबायोटिक्स वायरस के खिलाफ काम नहीं करते हैं, वे केवल बैक्टीरिया (जीवाणु) के संक्रमण पर काम करते हैं। COVID-19 वायरस के कारण होता है, इसलिए उसपर एंटीबायोटिक्स काम नहीं करते हैं। एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल COVID-19 की रोकथाम या उपचार के साधन के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।
- क्या सुरक्षा के लिए मास्क पहनना चाहिए?
सुरक्षा के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है यदि आप COVID-19 के लक्षणों (विशेष रूप से खांसी) के साथ बीमार हैं या किसी ऐसे व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं, जो COVID-19 से पीड़ित है, तो मास्क जरूर पहनें। डिस्पोजेबल फेस मास्क का उपयोग केवल एक बार किया जा सकता है। यदि आप घर से बहार किसी भी काम के लिए निकलते हैं तो आप जिस भी सामान को छूते हैं (चाहें दरवाजे का हैंडल, लिफ्ट के बटन, अपने गाडी की बाहरी सतह अन्य ऐसी और चीजें ) वो जगह संक्रमित हो सकती है और ऐसे में उन्ही हाथों से अगर आप अपने चेहरे को छू लेते हैं तो ये आपको भी बीमार कर सकती है।
- क्या मनुष्य किसी पशु से COVID -19 से संक्रमित हो सकते हैं?
CORONA VIRUS वायरस का एक बड़ा परिवार है, जो जानवरों में आम है। कभी-कभी, लोग इन वायरस से संक्रमित हो जाते हैं जो बाद में अन्य लोगों में फैल सकता है। इससे अपने आप को बचाने के लिए जीवित जानवरों के बाजारों का दौरा न करें और जानवरों के सीधे संपर्क में आने से बचें।
- क्या मुझे अपने पालतू जानवर से COVID -19 हो सकता हूं?
नहीं। अभी तक इस बात के प्रमाण नहीं मिले हैं कि कोई पालतू जानवर जैसे कि बिल्ली और कुत्ते COVID -19 से संक्रमित हुए हों और वो वायरस को फैला सकते हैं।
- सतहों पर वायरस कितने समय तक जीवित रहता है?
यह पुख्ता तौर पैर नहीं कहा जा सकता कि COVID -19 का वायरस कब तक सतहों पर जीवित रहता है, लेकिन यह अन्य वायरस की तरह ही व्यवहार करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि CORONA VIRUS (COVID-19) कुछ घंटों या कई दिनों तक सतहों पर बना रह सकता है। यह अलग-अलग स्थितियों (तापमान, वातावरण या सतह के प्रकार) के तहत भिन्न हो सकता है।
- ऐसा क्या कुछ है जो मुझे नहीं करना चाहिए?
COVID-2019 के खिलाफ निम्नलिखित उपाय प्रभावी नहीं हैं, ये हानिकारक हो सकते हैं।
धूम्रपान
मदिरापान
एक से अधिक मास्क एक साथ पहनना
एंटीबायोटिक्स लेना
किसी भी मामले में यदि आपको बुखार है, खांसी और सांस लेने में कठिनाई है, तो अधिक गंभीर संक्रमण विकसित करने के जोखिम को कम करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें और साथ ही उसे अपनी हाल में की गई यात्रा की भी जानकारी जरूर दें, इससे आप तक कोरोना के पहुंचने का जरिया मिल सकता है, इसकी सहायता से आपके उपचार में भी मदत मिलेगी।
अगर आपके और भी सवाल हैं तो कृपया कमेंट सेक्शन में जा कर लिखें, हम पूरी कोशिश करेंगे आपको बेहतर जानकारी उपलब्ध करने की।
कोरोना को जानने के लिए उसके इतिहास में हुई घटनाओ को भी जानिए कि सबसे पहला मरीज़ कोन था कोरोना का ? जानने के लिए (Click Here).
हम आपतक ऐसे ही खबर लाते रहते हैं, तो कृपया अभी Subscribe करें।जिससे सबसे पहले रोज़ आपको जानकारी मिलती रहे।
धन्यवाद
धन्यवाद
No comments:
Post a Comment